Breaking News

फर्रुखाबाद : हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया धारदार हथियार से हमले का आरोप।

फर्रुखाबाद : हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया धारदार हथियार से हमले का आरोप।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के थाना कादरी गेट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिजन सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनू पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …