Breaking News

किच्छा: सूरजमल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन (भानू)।

सूरजमल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन (भानू)।

किच्छा, उत्तराखंड। सूरजमल अग्रवाल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के B.Sc Nursing और GNM के छात्रों द्वारा INC (Indian Nursing Council) की मान्यता को लेकर किए जा रहे आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता पूरी ताकत से छात्रों के साथ खड़े नजर आए। बीकेयू (भानू) के जिला अध्यक्ष (छात्र संघ) आयुष गंगवार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों का खुलकर साथ दिया और प्रशासन के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखा।

आयुष गंगवार और उनकी टीम ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ SDM किच्छा, गौरव पांडे से मुलाकात की और विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। धरना-प्रदर्शन के दौरान खराब मौसम और बारिश को देखते हुए आयुष गंगवार ने तुरंत SDM से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद SDM किच्छा ने छात्रों के लिए शेल्टर और वाशरुम की व्यवस्था करने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत आदेशित किया।

वार्ता के बाद SDM गौरव पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ADM (प्रशासन) की अध्यक्षता वाली समिति ने यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे शासन को सिफारिशों के साथ भेजा जा रहा है। आयुष गंगवार और उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्रों को जल्द से जल्द INC की मान्यता नहीं मिली, तो भारतीय किसान यूनियन (भानू) छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को और बड़े स्तर पर लड़ेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी : भाकियू (अराजनैतिक) ने जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन, चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन।

उझानी : भाकियू (अराजनैतिक) ने जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन, चेतावनी दी कि …