Breaking News

कासगंज: दो माह पहले बनी सीसी सड़क में जगह-जगह आई दरारें और उखड़ी गिट्टी, लोगों में आक्रोश।

कासगंज: दो माह पहले बनी सीसी सड़क में जगह-जगह आई दरारें और उखड़ी गिट्टी, लोगों में आक्रोश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सहावर कस्बे के मोहल्ला नवी नगर में नगर पंचायत द्वारा करीब दो महीने पहले ही बनवाई गई सीसी सड़क की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क कई स्थानों पर टूटने लगी है और गिट्टी बाहर निकल आई है, जिससे स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के कामकाज के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए अभी बमुश्किल दो महीने ही बीते हैं, लेकिन जगह-जगह से सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी है। कई स्थानों पर गिट्टी और गड्ढे उभर आए हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के सड़क पर फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

निवासियों का सीधा आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी जर्जर हो गई और इससे सरकारी धन का भारी दुरुपयोग हुआ है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में समस्या और अधिक गंभीर हो जाएगी।

बाइट- हाफिजा, महिला स्थानीय निवासी।

बाइट अफजल, स्थानीय निवासी

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!