Breaking News

बिसौली: जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह के दिव्यांग बच्चों को भेंट की वाशिंग मशीन, बांटी खाद्य सामग्री।

बिसौली: जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह के दिव्यांग बच्चों को भेंट की वाशिंग मशीन, बांटी खाद्य सामग्री।

आई एम खान 

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा शहर के मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से आश्रम के दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए एक आधुनिक वाशिंग मशीन भेंट की गई। आश्रम संचालक के विशेष अनुरोध पर बच्चों के कपड़ों की नियमित धुलाई और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह सहयोग प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने आश्रय गृह में रह रहे मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण किया। बच्चों ने अत्यंत प्रसन्नता के साथ अतिथियों का स्वागत किया और इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने कुछ समय बच्चों के साथ बिताया तथा उनके उज्ज्वल एवं सम्मानजनक जीवन की मंगल कामना की।

आश्रम के संचालक एवं सचिव धर्मवीर सिंह ने जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाशिंग मशीन मिलने से बच्चों के कपड़ों की साफ-सफाई में भारी सुविधा होगी और आश्रम की दैनिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम नागरिकों और सामाजिक संगठनों का इस प्रकार का सहयोगात्मक रवैया सेवा कार्यों को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।

इस सेवा कार्यक्रम के दौरान जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुमित गोयल, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पास्ट प्रेसीडेंट अभिनव गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, तथा सदस्य प्रशांत गर्ग, डॉ. अंकुश गुप्ता, विपुल गोयल, नितिन अग्रवाल और युग कृष्ण गर्ग सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!