Breaking News

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूं। बदायूँ के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर में दादा की हत्या के मामले में नामजद सह-अभियुक्त राकेश की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित राजवीर के अनुसार, हत्या का यह मामला 10 जुलाई 2026 का है, जब उनके दादा राधेलाल की कथित तौर पर एवरन और राकेश ने मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मु०अ०सं० 189/2026, धारा-103(1) बी०एन०एस० के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें एवरन को 13 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन मुख्य सह-अभियुक्त राकेश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

पीड़ित परिवार ने बिनावर पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी राकेश खुलेआम घूम रहा है और पुलिस से सांठगांठ का दावा कर रहा है। राजवीर का आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहा है कि उसकी पुलिस से सेटिंग हो गई है, उसका नाम केस से निकल जाएगा और वह राजवीर को अंजाम भुगतवा देगा। पीड़ित ने बताया कि 17 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी राकेश की छत पर कुछ संदिग्ध बदमाश देखे गए। पीड़ित ने रात 10:08 और 10:17 बजे बिनावर थाना एसएचओ को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि एसएचओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टाल-मटोल कर दिया।

राजवीर का कहना है कि उसे और उसके परिवार को आरोपी राकेश से जान-माल का गहरा खतरा है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने हत्या के मामले की विवेचना कर रहे हल्का दरोगा और थानाध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ को कई बार अपने खतरे से अवगत कराया है, लेकिन अब तक आरोपी राकेश के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे इस मामले की शिकायत बरेली आईजी से मिलकर करेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!