Breaking News

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ। जनपद की हजरतपुर पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारीपुर अजब गांव के पास चेकिंग के दौरान हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्कर इस शराब की खेप को दूसरे राज्य से उत्तर प्रदेश के रास्ते अवैध रूप से ले जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जब ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत ट्रक को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली है।

पुलिस मामले में चालक समेत संबंधित आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आबकारी अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल अन्य तस्करों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

हजरतपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!