Breaking News

कासगंज: शादी समारोह में डीजे विवाद बना जानलेवा, कार चढ़ने से दूल्हे के तीन रिश्तेदारों की मौत।

शादी समारोह में डीजे विवाद बना जानलेवा, कार चढ़ने से दूल्हे के तीन रिश्तेदारों की मौत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

कासगंज। गंजडुंडवारा के जेडएस पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में देर रात हुआ डीजे विवाद बड़ा रूप ले गया। विवाद इतना बढ़ा कि नाराज़ युवक ने कार चढ़ाकर दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

घटना सपा नेता रामसनेही यादव के बेटे विकास की शादी के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे समारोह में डीजे बंद होने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसी बात पर भड़के दूल्हे के रिश्तेदार कौशल यादव ने अचानक कार दौड़ा दी और तीन लोगों को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सुरेश चंद्र (ताऊ), 50 वर्षीय गिरीश चंद्र (चाचा) और 50 वर्षीय बृजेश (मौसा) के रूप में हुई है। तीनों बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के सामंती नगला गांव के निवासी थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!