Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का शुभारंभ, एसपी बोले – खेलों से होता है सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास।

स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का शुभारंभ, एसपी बोले – खेलों से होता है सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर | राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

शाहजहांपुर में पांच दिवसीय स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भाग लिया और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि खेल और शारीरिक स्वास्थ्य का जीवन में उतना ही महत्व है जितना मानसिक स्वास्थ्य का। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही जीवन में सफलता और विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सभी को अपनी दिनचर्या में खेल और व्यायाम को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेलों में निष्ठा, परिश्रम और उत्साह से प्रतिभाग करना चाहिए ताकि परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ सके।

कार्यक्रम का मार्च पास्ट मेजर अनिल मालवीय के निर्देशन में हुआ, वहीं स्वागत गीत डॉ कविता भटनागर ने प्रस्तुत किया। कॉलेज के सचिव डॉ अवनीश मिश्र ने स्वागत भाषण दिया और क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया।

इस दौरान छात्रा वृंदा शर्मा ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई और वसुंधरा, प्राची वर्मा, श्रेया पांडेय के नेतृत्व में मशाल दौड़ का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एसएसएमवी की छात्राओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनुराग अग्रवाल ने किया और अंत में क्रीड़ा उपसचिव डॉ प्रांजल शाही ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!