Breaking News

“रन फॉर यूनिटी” में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश,  बरेली पुलिस ने बढ़ाया भाईचारे और सौहार्द का दायरा।

“रन फॉर यूनिटी” में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश,  बरेली पुलिस ने बढ़ाया भाईचारे और सौहार्द का दायरा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में “रन फॉर यूनिटी 2025” का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित दौड़ का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना रहा।

इस कार्यक्रम की शुरुआत रिज़र्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हुई, जो गांधी उद्यान तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस एकता दौड़ में बरेली पुलिस के जवानों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि एडीजी ज़ोन बरेली रमित शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय एकीकरण के महानायक थे। यह दौड़ केवल फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश है।
वहीं डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी। इस दौड़ के माध्यम से हम उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
एसएसपी ने सभी प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “राष्ट्रीय एकता ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

आयोजन स्थल पर सुरक्षा और सुविधा के मद्देनज़र पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला आरक्षी, पीएसी जवान, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। वक्ताओं ने देश में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और समरसता को सशक्त करने का संकल्प लेते हुए सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को नमन किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!