Breaking News

कासगंज में मोमबत्ती के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान।

कासगंज में मोमबत्ती के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख का नुकसान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद मुख्यालय के मोहल्ला अशोक नगर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा करीब 50 लाख रुपये का मोम और सामान जलकर राख हो गया।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में न्यार वाली मस्जिद के पास स्थित उजाला मोमबत्ती गोदाम की बताई जा रही है, जो मोहम्मद शरीफ पुत्र अब्दुल हमीद का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक गोदाम से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया और तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी। गोदाम मालिक के पहुंचने पर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम संकरी गली में स्थित होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच सकीं। दमकल कर्मियों ने लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

गोदाम मालिक मोहम्मद शरीफ ने बताया कि आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले तक इसी स्थान पर मोमबत्तियां भी बनाई जाती थीं, लेकिन अब निर्माण कार्य दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। यहां केवल मोम और तैयार मोमबत्तियों का स्टॉक रखा जाता था, जिनकी आपूर्ति विभिन्न क्षेत्रों में की जाती थी।

आग बुझाने के बाद क्षेत्र की गलियां और नालियां पिघले मोम से भर गईं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बाइट- मोहम्मद शरीफ, गोदाम मालिक

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!