Breaking News

कांट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह।

कांट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम रिज़वान है। प्रारंभिक पूछताछ में रिज़वान ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मृतक ओमकार उसकी बहन को भगा ले गया था। इस घटना के कारण उसके परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा था। उसी रंजिश में उसने ओमकार की हत्या करने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खेत में ओमकार पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कांट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य, अपराध निरीक्षक दिगम्बर सिंह, उपनिरीक्षक धनश्याम बहादुर तथा अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने आरोपी को पिपरौला ददरौल मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों की तलाश अभी जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!