Breaking News

सहसवान की बेटी ज़ायनाह आतिफ़ ने किया कमाल।

सहसवान की बेटी ज़ायनाह आतिफ़ ने किया कमाल।

ए.एम.यू. गर्ल्स स्कूल को ‘सर सैयद के विज़न और मिशन’ पर स्किट प्रतियोगिता में दिलाया प्रथम स्थान।

सहसवान, बदायूं। सहसवान की प्रतिभाशाली बेटी ज़ायनाह आतिफ़ ने एक बार फिर अपने हुनर से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज़) में आयोजित ‘सर सैयद डे सेलिब्रेशन’ के अवसर पर हुई अंतर-विद्यालय स्किट प्रतियोगिता में ज़ायनाह आतिफ़ और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का विषय था — “सर सैयद का विज़न और मिशन”। ए.एम.यू. गर्ल्स स्कूल की टीम ने सर सैयद अहमद ख़ान के विचारों, मिशन और समाज सुधार के योगदान को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। ज़ायनाह ने इस स्किट में अपनी उत्कृष्ट संवाद-अभिनय क्षमता और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।

ज़ायनाह आतिफ़, जो ए.एम.यू. गर्ल्स स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं, इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने कक्षा 6वीं के प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) में भी पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया था।

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उनके गृह नगर सहसवान और पूरे बदायूं जनपद के लिए भी अत्यंत गौरव का क्षण है।

ज़ायनाह की सफलता यह संदेश देती है कि सहसवान की बेटियाँ शिक्षा, कला और सृजन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि “प्रतिभा को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं होती, बस अवसर चाहिए।”

ज़ायनाह आतिफ़ को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। पूरा सहसवान उनकी इस सफलता से गौरवान्वित है और उन्हें अपनी “गौरवशाली बेटी” मानता है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!