Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने प्रस्तुत की रंग-बिरंगी दीपावली कला।

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने प्रस्तुत की रंग-बिरंगी दीपावली कला।

बिसौली, (बदायूं)। नगर स्थित पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने दीपावली के अवसर पर दीपक, पोस्टर मेकिंग और रंगोली के माध्यम से अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में किंडरगार्टन के छात्रों ने भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण और अन्य धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने बच्चों द्वारा बनाई गई झांकियों और कलाकृतियों का पूजन करते हुए भगवान श्रीराम का तिलक किया। उन्होंने कहा कि हमें श्रीराम जी के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। तत्पश्चात बच्चों ने रावण दहन का दृश्य प्रस्तुत कर समाज में अच्छाई की बुराई पर विजय के संदेश को जीवंत रूप में दिखाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, चिराग, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह, तनु, उर्वशी, गीता मौर्य सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने बच्चों के कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक चेतना को उजागर करते हुए सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित और प्रेरित किया।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …