Breaking News

साइकिल और बाइक की भिड़ंत में 3 गंभीर घायल।

साइकिल और बाइक की भिड़ंत में 3 गंभीर घायल।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मचोना की मढैया के पास एक साइकिल और दो पहिया वाहन (बाइक) आपस में टकरा गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल लोगों को तत्काल सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुर्घटना स्थल पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क पर दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!