Breaking News

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 25 हजार के इनामिया अंतरराज्यीय गोतस्कर को किया गिरफ्तार।

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 25 हजार के इनामिया अंतरराज्यीय गोतस्कर को किया गिरफ्तार।

संवाददाता – शैलेश सिंह।

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत चकिया पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया अंतरराज्यीय गोतस्कर राहुल त्रिगुन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 10:10 बजे थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल त्रिगुन पुत्र नित्यानंद त्रिगुन, निवासी खीरी, थाना राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार) के रूप में हुई।

थाना चकिया में अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा वह थाना गहमर (जनपद गाजीपुर) में आबकारी अधिनियम (मु0अ0सं0-132/2019) तथा गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0-37/2024) के मामलों में भी वांछित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी जारी थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक रामाप्रसाद यादव एवं उपनिरीक्षक इन्द्रासन यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!