Breaking News

जिला स्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज बना चैम्पियन।

जिला स्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज बना चैम्पियन।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा।

चहनियां (चंदौली)। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय 27वीं जिला स्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बाद खंडवारी देवी इंटर कॉलेज ने सर्वाधिक 115 अंक अर्जित कर जिला चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में बाल्मीकि इंटर कॉलेज ने 109 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, जबकि अमर शहीद इंटर कॉलेज शहीदगांव ने 96 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। विधायक ने मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 100 ट्रैक सूट देने और राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को ₹51,000 पुरस्कार देने की घोषणा की।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता होती है। हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की भावना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह, प्रमुख अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह बब्बू, आशीष रघुवंशी, सुजीत सिंह, संत सेवक सिंह, मनोज कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!