Breaking News

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। थाना पचपेड़वा क्षेत्रान्तर्गत सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 65 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को थाना पचपेड़वा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री घर के पीछे बाग में खेल रही थी, तभी पड़ोस का ही व्यक्ति मुमताज अली पुत्र सत्तार अली निवासी गणेशपुर सोनहटी, थाना पचपेड़वा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए मु0अ0सं0 205/25 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतर्कता व तत्परता दिखाते हुए 17 अक्टूबर 2025 को आरोपी मुमताज अली को औरहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी की क्षेत्र में छवि पहले से संदिग्ध रही है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Byte – विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!