Breaking News

स्वच्छ और प्रकाशमान नगर ही हमारी प्राथमिकता — महापौर अर्चना वर्मा।

स्वच्छ और प्रकाशमान नगर ही हमारी प्राथमिकता — महापौर अर्चना वर्मा।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और शहर में स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र के सभी इलाकों में सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत और संपूर्ण शहर में स्ट्रीट लाइटों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा, “स्वच्छ और प्रकाशमान नगर ही हमारी प्राथमिकता है। दीपोत्सव के पावन अवसर पर हमारा संकल्प है कि शाहजहांपुर का हर कोना स्वच्छ, सुंदर और रोशन दिखाई दे।”

महापौर ने यह भी निर्देशित किया कि प्रमुख बाजारों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा प्रकाश व्यवस्था की सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के ‘स्वच्छ दीपावली–हरित दीपावली’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा, सभी सफाई नायकगण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!