Breaking News

27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक : विधायक प्रभुनारायण।

27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विद्यालय परिवार की ओर से विधायक सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य बीरेन्द्र तिवारी ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में अमर शहीद इंटर कॉलेज शहीदगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल्मीकि इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।

खेल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग गोला फेंक में बाल्मीकि इंटर कॉलेज के हर्षित प्रथम व अमर शहीद इंटर कॉलेज के साहब यादव द्वितीय रहे।

जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में कमालपुर इंटर कॉलेज की सोनी प्रथम और अशोक इंटर कॉलेज बबुरी की सोनी द्वितीय रहीं।

600 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप (सीनियर बालक वर्ग) में बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के आदर्श ने बाजी मारी।

वहीं सब-जूनियर बालिका वर्ग में बाल्मीकि इंटर कॉलेज की आयुषी प्रथम रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि “बाबा बाल्मीकि महर्षि की पावन भूमि और माँ गंगा के तट पर स्थित यह विद्यालय मेरे लिए भावनात्मक जुड़ाव का केंद्र है, क्योंकि मैंने भी यहीं से शिक्षा प्राप्त की है। आज इसी परिसर में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरे लिए गौरव की बात है।”

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जिले के 34 विद्यालयों में से केवल 13 विद्यालयों ने ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है, जो सोचनीय विषय है। “अभिभावकों और विद्यालयों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद को भी समान महत्व देना चाहिए।”

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उपरांत सभी विद्यालयों की बैठक बुलाई जाएगी और जो विद्यालय इस आयोजन में शामिल नहीं हुए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर स्नातक विधायक आशुतोष सिन्हा, श्यामसुंदर सिंह, धनंजय सिंह, प्रमेद कुमार, राजेश यादव, राजेंद्र पांडेय, नंदलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दिलिप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया तथा अंत में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र प्रताप तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!