Breaking News

बदायूँ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन।

बदायूँ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन।

बदायूँ। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बदायूँ क्लब में आयोजित युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा आत्मनिर्भर भारत का ध्वजवाहक है और नवाचार, परिश्रम तथा राष्ट्रभावना के बल पर भारत को विश्वगुरु बनाने में अग्रसर है। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों ने युवाओं में आत्मविश्वास और अवसर दोनों को बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह युवा सम्मेलन संगठन की ऊर्जा और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। उनका लक्ष्य है कि हर युवा आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़कर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार रोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य हर युवा को अपनी छिपी क्षमता को पहचानने और आत्मनिर्भर बनने का प्रण लेने के लिए प्रेरित करना है। युवा मोर्चा इसी दिशा में जनजागरण और संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर युवा सम्मेलन में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एमपी सिंह राजपूत, शिवम शंखधार, सहदेव सागर, नेकपाल कश्यप, ग्रीष्पाल सिसौदिया, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, गजेंद्र यादव, ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, केशव चौहान, उदयवीर दिवाकर, हाजी सलीम, राजेंद्र सिंह झंडु भैया, मोर सिंह लोधी, अग्रवीर गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित कई युवा मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन ने युवाओं में राष्ट्रनिर्माण, कौशल विकास और स्टार्टअप के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!