Breaking News

थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए, अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए, अभियुक्त गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गैण्डास बुजुर्ग की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए विजय कसौधन, पुत्र जय प्रकाश, निवासी ग्राम महुवा बाजार, थाना गैण्डास बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 07 बोरे अवैध पटाखे बरामद किए गए। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 98/2025 धारा 288 B.N.S. और 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला पंजीकृत किया गया और विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने दीपावली के अवसर पर जनपद में सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …