Breaking News

जनपद के 3.77 लाख लाभार्थियों को मिली गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी।

जनपद के 3.77 लाख लाभार्थियों को मिली गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा- सब्सिडी लाभार्थियों के लिए सरकार का दीपावली तोहफा।

बदायूँ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ पहुँचाया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण किया गया।

जनपद बदायूँ में 3,77,002 लाभार्थियों को 21 करोड़ 09 लाख 62 हजार 779 रुपए की सब्सिडी लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक केंद्रीय राज्यमंत्री और अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि यह सब्सिडी सरकार की ओर से दीपावली का उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया, लाखों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं के तहत पक्के मकान प्रदान किए और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 3,77,002 लाभार्थी हैं, जिनमें IOCL के 2,03,465, BPCL के 1,05,314 और HPCL के 68,223 लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सिलेंडर रिफिल का उपभोक्ता मूल्य 894.48 रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार से 335.40 रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार से 559.58 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपने स्तर पर रिफिल का भुगतान करते हैं और चार-पाँच दिन के भीतर सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है, जिससे सिलेंडर रिफिल लाभार्थी के लिए निशुल्क हो जाती है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!