Breaking News

डीएम ने पटाखा बाजार व गोदामों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिए कड़े निर्देश।

डीएम ने पटाखा बाजार व गोदामों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिए कड़े निर्देश।

बदायूँ। दीपावली पर्व के नजदीक आने पर जनपद में आतिशबाज़ी और पटाखों की बिक्री से जुड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड में प्रस्तावित पटाखा विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानक, अग्निशमन व्यवस्थाएँ और दुकानों की निर्धारित दूरी का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा, पटाखों के गोदामों का भी दौरा कर भंडारण की संरचना, वेंटिलेशन, अग्निशमन यंत्र और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • पटाखा बाजार में सभी सुरक्षा मानक अनिवार्य रूप से लागू किए जाएँ।
  • अस्थायी दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
  • सभी विक्रेताओं को वैध अनुमति के साथ ही बिक्री करने दी जाए; बिना अनुमति बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
  • दुकानों की संभावित पंक्तियों का चिन्हांकन, निकास मार्ग खुला रखना और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था हर समय उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि पटाखों की खरीदारी केवल अधिकृत दुकानों से करें और बच्चों को वयस्कों की देखरेख में ही आतिशबाज़ी करने दें।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!