Breaking News

20 अक्टूबर तक करें हज-2026 के प्रशिक्षक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन।

20 अक्टूबर तक करें हज-2026 के प्रशिक्षक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन।

बदायूँ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजिनी नगर लखनऊ के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा हज-2026 के यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 8 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का साक्षात्कार नवम्बर के द्वितीय सप्ताह में होगा।

चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुम्बई में नवम्बर के चौथे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।

पुरुष और महिला प्रशिक्षकों की संख्या का निर्धारण हज यात्रियों के अनुपात में होगा।

पात्रता शर्तें:

न्यूनतम योग्यता — इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष।

स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा: 25 से 60 वर्ष (7 अक्टूबर 2025 तक)।

आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित न हो।

आवेदक ने पिछले पाँच वर्षों में हज यात्रा की हो।

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य।

हज के अरकान की जानकारी, भीड़ प्रबंधन व संवाद कौशल होना आवश्यक।

मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ, कंप्यूटर और हज सुविधा ऐप के उपयोग में दक्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (100 अंक) और साक्षात्कार (20 अंक) होंगे।

दोनों चरणों में अलग-अलग न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

अंतिम चयन कुल अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!