Breaking News

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई — महिलाओं को अत्याचार के विरुद्ध जागरूक किया।

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई — महिलाओं को अत्याचार के विरुद्ध जागरूक किया।

पोषण पंचायत में हुई गोदभराई और अन्नप्राशन रस्म, महिलाओं को बताई गई योजनाओं की जानकारी।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को बदायूँ जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, हत्या और संपत्ति विवाद से संबंधित कुल 7 शिकायतें दर्ज की गईं। अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को कभी बर्दाश्त न करें, महिला आयोग हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक उझानी में आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहाँ विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 7 माह तक के 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवजात बालिकाओं को बेबी किट भेंट की और केक काटकर जन्मदिन मनाया।

अवनी सिंह ने बताया कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या या हिंसा की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-5220 या व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर दर्ज करा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि “मैंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद परिवार को संभालते हुए समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए लगातार कार्य किया, और वर्ष 2019 से राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में सेवा कर रही हूँ।”

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने पोषण अभियान से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 06 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, व किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मातृत्व वंदना योजना और अन्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल संरक्षण योजनाएं और प्रमुख हेल्पलाइन नंबर —

1098 (चाइल्डलाइन), 1090 (वुमन पावरलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) व 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी उझानी, चिकित्सा अधीक्षक, बाल परियोजना अधिकारी वजीरगंज, विशेष कुमार (बाल परियोजना अधिकारी कादरचौक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!