Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — दूषित मिठाई और तेल जब्त, 08 नमूने भेजे लैब।

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — दूषित मिठाई और तेल जब्त, 08 नमूने भेजे लैब।

बदायूँ। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व पर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी.एल. यादव ने बताया कि बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान कुल 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए, साथ ही बड़ी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री नष्ट और सीज की गई।

बराही, दातागंज में नौशाद पुत्र दिलशाद के वाहन से छेना मिठाई का नमूना लिया गया, जबकि लगभग 2100 किलोग्राम दूषित मिठाई (मूल्य ₹2.52 लाख) को मौके पर नष्ट किया गया।

इसी प्रकार, बिसौली के आसिफपुर रोड स्थित सैदर अली के वाहन से सरसों तेल का नमूना लिया गया और लगभग 224 किलोग्राम तेल (मूल्य ₹36,000) को सीज किया गया। बरेली रोड, बदायूँ से आस मोहम्मद के वाहन से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। बिनावर स्थित विसेन साहू के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया तथा शेष 12 किलोग्राम बूंदी लड्डू और बर्फी (मूल्य ₹3,150) को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

इसके अलावा बिनावर के तयूब के प्रतिष्ठान से लौंज का नमूना लेकर साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए गए। आरिफपुर नवादा स्थित कृष्णा डेयरी से तथा बरेली रोड स्थित रवि साहू के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। समरेर दातागंज में चीनी से बने खिलौनों का भी एक नमूना लिया गया।

सभी 08 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी कि वे खाद्य पदार्थों को ढककर रखें, दुकानों की सफाई बनाए रखें, शुद्ध सामग्री ही बेचें और बिना लाइसेंस कारोबार न करें। मौके पर उपस्थित नागरिकों को भी मिलावट से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार और सीमा यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!