Breaking News

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने स्वर्गीय माताजी की पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा।

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने स्वर्गीय माताजी की पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा।

हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर किया प्रसाद ग्रहण, जनसेवा को समर्पित रहा आयोजन।

सहसवान (बदायूं)। बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव द्वारा उनकी स्वर्गीय माताजी शांति देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बदायूं–मेरठ हाईवे स्थित चोई का नगला स्थित उनके कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

भंडारे में पूर्व मंत्री डी.पी. यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य (शेखूपुर), भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिलसी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव तथा पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया कि यह भंडारा उनकी माताजी की याद में हर माह आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, सेवा और श्रद्धा की भावना को बढ़ाने का माध्यम है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!