Breaking News

गंजडुंडवारा में सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने किया अल्फा फिटनेस जिम का उद्घाटन।

गंजडुंडवारा में सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने किया अल्फा फिटनेस जिम का उद्घाटन।

दिल्ली के एथलीट बॉडी बिल्डरों की मौजूदगी से कार्यक्रम में दिखा जोश।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज (गंजडुंडवारा)। नगर के थाना रोड स्थित अल्फा फिटनेस जिम सेंटर का शुभारंभ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि फिटनेस से युवाओं में आत्मविश्वास और तंदुरुस्ती दोनों बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में दिल्ली से आए एथलीट बॉडी बिल्डर समी अख्तर कुरैशी, प्रदीप कुमार और नाजिर मालिक ने शानदार बॉडी शो कर लोगों को आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन से कार्यक्रम में मौजूद युवाओं में जोश और प्रेरणा का संचार हुआ।

जिम संचालक मुफीद हुसैन और लाल मियां कुरैशी ने बताया कि अल्फा फिटनेस जिम आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां प्रशिक्षित ट्रेनर युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए मार्गदर्शन देंगे। जिम सुबह 5 से 9 बजे और शाम 5 से 9 बजे तक संचालित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस जिम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम का संचालन शायर मोहम्मद अली ताज ने किया।

उद्घाटन समारोह में समसुल प्रधान, मुस्तकीम बाबा, मियां जान पहलवान, मोहम्मद मियां जोहर, आले इमरान सभासद, इरफान कुरैशी, इश्तियाक अंसारी, हाफिज अंसार कुरैशी, इकरार नबी, सलीम खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!