Breaking News

रोस्टर की जानकारी देते एडीओ पंचायत महेवा इंद्रपाल सिंह भदौरिया।

रोस्टर की जानकारी देते एडीओ पंचायत महेवा इंद्रपाल सिंह भदौरिया।

आनंद पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा विकासखंड की सभी 91 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों के लिए बैठक रोस्टर जारी किया गया है। यह रोस्टर खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी की संस्तुति पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) इंद्रपाल सिंह भदौरिया द्वारा तैयार और जारी किया गया है।

एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोस्टर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के निर्देश पर तैयार किया गया है। इसके तहत सभी 23 ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने पंचायत भवनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक पंचायतें हैं, वे उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित पंचायतों में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि किसी अधिकारी को अवकाश या अन्य कार्यवश अनुपस्थित रहना हो तो उसे पूर्व में लिखित सूचना ब्लॉक कार्यालय में देनी होगी। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

एडीओ पंचायत ने आगे बताया कि गुरुवार का दिन ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक बैठक के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें सभी पंचायत सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में सप्ताहभर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी और एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने सभी सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं कि रोस्टर का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुँच सके।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!