Breaking News

डीएम ने पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

डीएम ने पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

किसानों को पराली न जलाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के लिए दी जानकारी।

बदायूं। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत कृषकों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम ने कहा कि पराली जलाने से मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने, मृदा में जीवांश बढ़ाने और फसल उत्पादन सुधारने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप कृषि निदेशक मनोज कुमार और जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!