Breaking News

कासगंज में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत – दूसरा गंभीर।

कासगंज में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत – दूसरा गंभीर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के कोतवाली सहावर क्षेत्र अंतर्गत सोरों रोड पर स्थित याकूतगंज गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई और दोनों युवक बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज पुत्र रमन बाबू निवासी बदनपुर गांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा युवक बृजेश निवासी मनकापुर गांव जिंदगी और मौत से जूझ रहा है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर सवार दोनों युवक सहावर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे याकूतगंज गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिगा ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक मौके पर ही धधक उठी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक मनोज के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गम और सदमे में हैं। गांव के लोगों ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की खतरनाक सच्चाई को उजागर कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्गों पर सख्ती से निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

बाइट – जसवंत सिंह, चश्मदीद ग्रामीण।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!