Breaking News

शाहजहांपुर: मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण, बच्चों को पढ़ते देख जताई प्रसन्नता।

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण, बच्चों को पढ़ते देख जताई प्रसन्नता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) उत्कर्ष द्विवेदी ने भावलखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगांव स्थित ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां संचालित डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय की सुविधाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में बच्चों को बैठकर किताबें पढ़ते हुए देखकर सीडीओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों के लिए की गई अध्ययन व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सचिवालय परिसर में साफ-सफाई और प्रसाधन की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

सीडीओ ने ग्राम पंचायत के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को ग्राम सचिवालय में पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सचिवालय का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप दुरुस्त रखी जानी चाहिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही …