Breaking News

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान — अजीज खान

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान — अजीज खान

उतरौला दौरे पर बोले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

उतरौला, बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीज खान सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर उतरौला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और असंतोष की लहर लगातार बढ़ती जा रही है।

अजीज खान ने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी और अवसरों की कमी से जूझ रहा है, वहीं किसान, गरीब और छोटे व्यापारी महंगाई और आर्थिक संकट की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और सत्ता बचाने की राजनीति में लगी हुई है, जबकि आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और विदेश नीति की विफलताओं पर भी सवाल उठाए। अजीज खान ने कहा कि देश की जीडीपी में लगातार गिरावट से आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है, और सरकार इन गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

स्थानीय विकास को लेकर उन्होंने कहा कि उतरौला क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में जनता सरकार को जवाब देगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान वसीम खान, छब्बू शाह, निहाल खां, हाजी छन्नन खां, पवन यादव, राकेश यादव और राम समुझ यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Byte अजीज खान राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!