Breaking News

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेनू गौड़ ने किया वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेनू गौड़ ने किया वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेनू गौड़ ने जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं, पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और वहां रखे अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घरेलू हिंसा से जुड़ी एक पीड़िता की जनसुनवाई करते हुए डॉ. रेनू गौड़ ने उसकी समस्या को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़िता को नियमानुसार सभी आवश्यक विधिक, मनोवैज्ञानिक और अन्य सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए तथा इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में पीड़िताओं को त्वरित न्याय और हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।

इस निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव और काउंसलर मनीषा पाठक भी मौजूद रहीं। डॉ. रेनू गौड़ ने सेंटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए यह भी निर्देश दिए कि वहां आने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ बेहद संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना सुनिश्चित हो।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …