Breaking News

कासगंज: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक कांवड़िये की मौत, दो घायल।

कासगंज: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक कांवड़िये की मौत, दो घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: कांवड़ यात्रा के दौरान कासगंज-सोरों मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे की अपनी ही पिकअप गाड़ी से एक बाइक टकरा गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा जिले के पांच गांवों के 32 कांवड़ियों का एक जत्था कछला घाट से गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कासगंज-सोरों मार्ग पर गोराह के समीप जत्थे की अपनी ही पिकअप गाड़ी से पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक जा टकराई। हादसे के शिकार हुई बाइक पर तीन कांवड़िये सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे मनीष पुत्र विनोद, निवासी थाना बाह, जनपद आगरा की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक कांवड़िये को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे घायल कांवड़िये की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश। 

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की …