Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश।

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता, सतर्कता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न कराना सभी मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कार्य में लगाई गई है, वे समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें और निर्वाचन से संबंधित दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्मिक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को अपने-अपने मतदान स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मतपत्र के पृष्ठभाग पर विशिष्ट पहचान चिह्न लगाने और पूर्ण हस्ताक्षर करने, टेंडर मतपत्र तथा चैलेंज मतों से संबंधित कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुसार करने को कहा। मतपत्रों, आवश्यक प्रपत्रों, लेखा विवरण और अन्य लिफाफों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए गए।

गामिनी सिंगला ने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन की निष्पक्षता, शुचिता और गोपनीयता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। सभी मतदान अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी व्यवस्थित प्रक्रिया के साथ अपने दायित्व निभाएं, ताकि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …