Breaking News

कासगंज में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत। 

कासगंज में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही झमाझम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, इस तेज बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ यह बारिश कृषि के लिहाज से बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। जानकारों के अनुसार, इस मूसलाधार बारिश से धान और मक्का की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। जनपद में लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!