Breaking News

डी पॉल स्कूल में ‘टैलेंटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे कला और प्रतिभा के जलवे।

डी पॉल स्कूल में ‘टैलेंटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे कला और प्रतिभा के जलवे।

आई एम खान 

बिसौली: डी पॉल स्कूल में विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘टैलेंटिया’ (प्रतिभा) प्रतियोगिता का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी दुर्गा शर्मा, हेड बॉय प्रखर वत्स और हेड गर्ल मान्या मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के चारों हाउस की ओर से एक-एक प्रेरणादायक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा गायन की सुरम्य प्रस्तुतियां, नाटकों की प्रभावशाली अभिनय शैली, भाषण की बेहतरीन कला, स्किट की हास्य-रचनात्मकता और चित्रकला की अद्भुत झलकियों ने पूरे कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना दिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस दौरान सभी विद्यार्थी बेहद आनंदित नजर आए।

इस अवसर पर डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टैलेंटिया जैसे प्रतिभा समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है, और आवश्यकता केवल उसे सही पहचान व उचित मंच प्रदान करने की होती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को परखने, निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: 24 अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं।

24 अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय, एक ही छत के …