उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चकिया-: विकासखंड चकिया के ग्राम पंचायत गोगहरा मड़ईपुर में जय बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष पहलवान कमलेश यादव के नेतृत्व में जनपद स्तरीय खिलाड़ियों ने नाल, गदा व जोड़ी के प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख शम्भू नाथ सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में चकिया ब्लाक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बब्बन सिंह यादव ने कार्यक्रम में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीधर बेनियापुर वाराणसी, गदा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोविंद यादव कटारिया व द्वितीय स्थान सुनील यादव भटरिया, नाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्लू पहलवान मड़ईपुर, द्वितीय स्थान गोलू यादव चुनार, तृतीय स्थान विशाल उपाध्याय चन्दौली ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन कर विजेता हुए खिलाड़ियों को जय बजरंग व्यायाम शाला मड़ईपुर कमेटी व कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा सील्ड व उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हीरा यादव, समाजसेवी सुनील यादव, बृजेश यादव, अशोक यादव, पूर्व प्रधान संजय मौर्य, समाजसेवी विनोद सोनकर, डॉ संजय, अमित प्रधान, पन्ना पहलवान, अमरेश यादव, शिवपूजन यादव, सतीश यादव, उदय यादव, पत्रकार देवा सरकार व भारी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कमेटी के उपाध्यक्ष चंदन यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।