Breaking News

बिल्सी: यूपी-112 के सिपाही पर शराबियों का जानलेवा हमला, गाली-गलौज का विरोध करने पर डंडों से पीटा; तीन हिरासत में।

बिल्सी: यूपी-112 के सिपाही पर शराबियों का जानलेवा हमला, गाली-गलौज का विरोध करने पर डंडों से पीटा; तीन हिरासत में।

बिल्सी (बदायूं): बिल्सी थाना क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत कुछ युवकों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा (UP-112) पर तैनात एक सिपाही के साथ घर के बाहर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में सिपाही के सिर, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना बिल्सी के तहसील रोड स्थित मोहल्ला संख्या एक की है, जहाँ यूपी-112 में तैनात कांस्टेबल विपिन चौधरी किराए के मकान में रहते हैं। रविवार रात करीब 8 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सिपाही विपिन अपने कमरे पर लौटे थे। इसके लगभग एक घंटे बाद उनके मकान के दरवाजे के पास कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।

दरवाजे पर हो रहे हुड़दंग से परेशान होकर सिपाही विपिन चौधरी ने दरवाजा खोला और उन लोगों को शालीनता से समझाते हुए वहां से हटने और गाली-गलौज न करने को कहा। आरोप है कि इसी बात से भड़ककर शराबी युवक हमलावर हो गए और उन्होंने सिपाही पर अचानक ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और लाठी-डंडों से वार किए, जिससे कांस्टेबल विपिन चौधरी के चेहरे, सिर और कनपटी के पास गंभीर चोटें आईं।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिनके बीच-बचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद पीड़ित सिपाही की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने रात में ही घायल सिपाही का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की। क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!