उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: सहसवान नगर में शुक्रवार सुबह तेज हवा बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडरग्राउंड केबिल व ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) में फाल्ट आ गया। जिस कारण सुबह 6 बजे से 3 बजे तक पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
स्थानीय निवासियों को सुबह से ही बिजली न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़। दैनिक कार्यों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई।
जेई हड़ताल पर होने के कारण विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी जल्द से जल्द समस्या को ठीक करने के प्रयास में जुटे रहे तब कहीं जाकर 3 बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी।
विद्युत उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी और विद्युत आपूर्ति 3 बजे बहाल कर दी गई।
विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने सुबह से ही सभी विद्युत कर्मचारियों को बिजली घर बुला लिया ताकि जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई सुचारु हो सके।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।