Breaking News

बदायूं-: बदायूं के जिला कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे बीमार कैदी की जिला अस्पताल में हुई मौत।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: जनपद संभल के थाना रजपुरा के जहानपुर मड़ैया गांव के रहने वाले 62 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रामजीमल हत्या के मामले में बदायूं के जिला कारागार में सजा काट रहे थे। वह बीमार चल रहे थे। जिला कारागार की पुलिस ने आगरा के मेडिकल कॉलेज में भी राजेंद्र का इलाज कराया। वह लगभग 15 दिन वहां भर्ती रहे।

उसके बाद जिला कारागार पुलिस ने जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन आज बुधवार सुबह 7 बजे राजेंद्र की हालत बिगड़ गई। तो जिला कारागार पुलिस राजेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जिला कारागार पुलिस राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। राजेंद्र हत्या के मामले में बदायूं के जिला कारागार में सजा काट रहा था। परिजनों का कहना है कि सजा काटते समय राजेंद्र के गुर्दे खराब हो गए थे और वह बीमार रहता था।

मृतक राजेन्द्र सिंह का फाइल फोटो

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

शाहजहांपुर-: चोरी के जेवर बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,एक साथी पहले जा चुका है जेल।

चोरी के जेवर बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,एक साथी पहले जा चुका है जेल। उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर-: पुलिस …

error: Content is protected !!