Breaking News

अदिति गुप्ता बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को मिला सशक्त संदेश।

अदिति गुप्ता बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को मिला सशक्त संदेश।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। समाज के समग्र विकास के लिए नारी सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जहां “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” — वहाँ समृद्धि और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी भावना को साकार करते हुए नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक अनूठी पहल की गई, जिसके तहत विद्यालय की छात्रा अदिति गुप्ता को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया।

कक्षा 11 में अध्ययनरत अदिति गुप्ता ने एक दिन की प्रधानाचार्या के रूप में अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं और छात्रों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया। अदिति ने विद्यार्थियों को न केवल पठन-पाठन में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें कला, साहित्य, विज्ञान, खेलकूद और संगीत जैसे सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर देकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में अध्यापक रजनीश, मारकंडे प्रसाद, आनंद प्रकाश सिंह तथा कर्मचारी सतीश कुमार सिंह और ईश्वरी नारायण सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत यह प्रयास न केवल छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि आज की बेटियाँ कल का भविष्य गढ़ने में सक्षम हैं।

विद्यालय परिसर में जब छात्रा अदिति गुप्ता ने नेतृत्व संभाला, तो हर चेहरे पर गर्व और उत्साह की चमक स्पष्ट झलक रही थी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!