Breaking News

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले रहे सुझाव।

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले रहे सुझाव।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। विधानसभा क्षेत्र 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। वह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सभाएं कर सभी जाति-धर्म के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने गली-मोहल्लों की समस्याओं के साथ ही नगर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा।

कम समय में स्थानीय लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले संजय गुप्ता के पास अब लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। वह लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही अपने स्तर से उनके समाधान का प्रयास भी कर रहे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जा रही है।

बुधवार को ककरा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सभाओं में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। संजय गुप्ता ने उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों से इसी तरह सहयोग करने और अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहने की अपील की।

इस बीच संजय गुप्ता को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से यदि उन्हें विधानसभा क्षेत्र 135 से टिकट दिया जाता है, तो क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका पर सबकी निगाहें रहेंगी। हालांकि, पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी किसी आधिकारिक निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …