Breaking News

घर में खेलते वक्त सांप ने डसा, तीन साल के आलिम की मौत से मचा कोहराम।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मासूम, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; परिवार में पसरा मातम।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। घर में खेल रहे तीन साल के मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बहेड़ी के मोहल्ला अब्बास नगर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी गमगीन हैं।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अब्बास नगर निवासी मोहम्मद हसन का तीन वर्षीय बेटा आलिम अली सोमवार शाम करीब छह बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे को बचाने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

आलिम अली तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार का लाडला था। महज तीन साल की उम्र में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में मासूम की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। मासूम की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिवार के लिए इस दुखद घटना से उबर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले रहे सुझाव।

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले …