Breaking News

गंजडुंडवारा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

गंजडुंडवारा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भूरे पुत्र कप्तान सिंह निवासी ग्राम अल्हैपुर, थाना गंजडुंडवारा, जनपद कासगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे, लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त से संबंधित वाद संख्या 5705/15 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 336 के तहत मामला दर्ज है।

 

 

Spread the love

Check Also

आजम खान के मामले में निष्पक्ष न्याय की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

पटियाली में सपा प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की उठाई मांग। संवाददाता, …