Breaking News

शाहजहांपुर में विनय कुमार पाण्डेय बने निरीक्षक, एसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई।

शाहजहांपुर में विनय कुमार पाण्डेय बने निरीक्षक, एसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में तैनात उपनिरीक्षक यातायात विनय कुमार पाण्डेय को विभागीय प्रक्रिया के तहत निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विनय कुमार पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनय कुमार पाण्डेय पदोन्नति के बाद भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने का अवसर भी है। परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा से हासिल की गई उपलब्धियां अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।

इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवपदोन्नत निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन ने उठाई आवाज।

बकाया मानदेय, पदोन्नति, वरिष्ठता सूची और सुरक्षा उपकरणों सहित छह मांगों के समाधान के लिए …