Breaking News

कासगंज स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए डॉ. मदन कुमार बने नोडल अधिकारी।

अपंजीकृत चिकित्सकों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम और लैब के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। स्वास्थ्य विभाग में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जनपद में झोलाछाप एवं अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम में बदलाव किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज ने पुरानी टीम को समाप्त करते हुए डॉ. मदन कुमार को तत्काल प्रभाव से नया नोडल अधिकारी नामित किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झोलाछाप चिकित्सकों, अपंजीकृत क्लीनिकों, नर्सिंग होम और लैब के खिलाफ छापेमार कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय में पहले से एक टीम गठित थी। इस टीम में डॉ. कुँवर उत्कर्ष यादव को नोडल अधिकारी, धर्मेन्द्र यादव को डीपीसी, विमल कुमार को डीईओ और संजय दीक्षित को डीजीएम नामित किया गया था।

अब विभाग ने पुरानी टीम को समाप्त कर डॉ. मदन कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। भविष्य में झोलाछाप चिकित्सकों और अपंजीकृत चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी डॉ. मदन कुमार निभाएंगे।

इस बदलाव के बाद जनपद में अपंजीकृत चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की जिम्मेदारी नए नोडल अधिकारी के पास होगी।

Spread the love

Check Also

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और तृतीय स्थान।

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और …