Breaking News

मिशन शक्ति के तहत अलशिफा बनीं एक दिन की सीडीओ, विकास कार्यों की समीक्षा कर समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली।

मिशन शक्ति के तहत अलशिफा बनीं एक दिन की सीडीओ, विकास कार्यों की समीक्षा कर समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली।

बदायूं। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगत की कक्षा नौ की छात्रा अलशिफा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के निर्देशन में आयोजित इस पहल के जरिए छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

एक दिन की प्रतीकात्मक सीडीओ के रूप में अलशिफा ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रक्रिया को जाना। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बालिकाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना और उनमें यह विश्वास पैदा करना जरूरी है कि वे भी भविष्य में उच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा सकती हैं। इस प्रकार की पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने लक्ष्य हासिल करने और देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …