Breaking News

बिसौली में झंडी पूजन के साथ श्री प्राचीन रामलीला महोत्सव की तैयारियों का आगाज, 24 अक्टूबर से शुरू होगा मेला।

बिसौली में झंडी पूजन के साथ श्री प्राचीन रामलीला महोत्सव की तैयारियों का आगाज, 24 अक्टूबर से शुरू होगा मेला।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में श्री प्राचीन रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। रामलीला कमेटी की ओर से परंपरागत झंडी पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न होने के बाद बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों के साथ झंडी यात्रा निकाली गई।

झंडी यात्रा नगर के प्राचीन और परंपरागत मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची, जहां झंडी को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जय श्रीराम के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।

रामलीला कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मेले का विधिवत शुभारंभ 24 अक्टूबर से होगा। महोत्सव को लेकर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर कमेटी की अध्यक्षा ठाकुर मिथिलेश सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष बृजवासी मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, नीरज पाराशरी, मंत्री प्रभाकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अजय मिश्रा, संयोजक गोपी वल्लभ मिश्रा, रामसुमरन लाल मिश्रा, गिरीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, सोनू शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, सुभाष राजोरिया, जगदीश चंद्र राजोरिया, विजय प्रकाश पाठक, सुनील मिश्रा, सत्य नारायण मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, नवनीत पाठक और अरुण कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश। बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड …